पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस से मृत व्यक्ति के परिवारजनों को आर्थिक मदद मिली

डाक विभाग ने किया ‌‘डेथ क्लेम‌’ का तुरंत निराकरण

    08-May-2026
Total Views |
 
bgdbn
पिंपरी , 7 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

डाक विभाग के पुणे हेड पोस्ट ऑफिस में पोस्टल लाइफ इश्योंरेन्स (पीएलआई) अंतर्गत, डेथ क्लेम का निराकरण किया. बीमाधारक दिवंगत संतोष प्रतापसिंग पाटिल पिंपरी मनपा में कार्यरत थे. उन्होंने डाक विभाग की बीमा पॉलिसी ली थी. लेकिन उनकी अचानक हुई मौत के कारण, उनकी पत्नी भारती एस. पाटिल ने अपना दावा दाखिल किया था. डाक विभाग ने इस मामले में तत्परता से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें बीमा पॉलिसी की रकम मंजूर की. बीमा रकम दस लाख रुपये थी. सेटलमेंट क्लेम रकम 11, 55,456 रुपये थी. संतोष प्रतापसिंग पाटिल ने बीमा पॉलिसी के प्रीमियम के तहत 3, 61,380 रुपये जमा किए थे. बीमाधारक द्वारा जमा की हुए प्रीमियम के अनुसार भारती एस. पाटिल को 11,55,456 रुपये रकम सुपूर्द की गई. भारती एस.पाटिल ने कहा कि, हम अपने परिवार पर आए इस दुख और भविष्य की चिंता से पूरी तरह परेशान थे. ऐसी मुश्किल स्थिति में, डाक विभाग ने तुरंत हमारे क्लेम पर ध्यान दिया. यह न सिर्फ हमारे परिवार के लिए मदद है, बल्कि इस मुश्किल समय में एक सहारा भी है. पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस आम आदमी के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद योजना है. मैं नागरिकों से अपील करती हूं कि वे अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) का लाभ उठाएं. पुणे हेड ऑफिस के सीनियर पोस्टमास्टर अमेय निमसुदकर ने कहा कि पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस आम आदमी के लिए कम प्रीमियम वाली बहुत ही सुरक्षित और ज्यादा बोनस की योजना है.