पश्चिम बंगाल की विधानसभा भंग

    08-May-2026
Total Views |
 

WB 
 
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दिया है. विधानसभा का कार्यकाल खत्म हाेते ही राज्यपाल ने लिया कड़ा निर्णय लिया. ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के बाद गवर्नर की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. यह फैसला 7 मई 2026 से लागू हाे गया है. वहीं दूसरी ओर इस्तीफा नहीं देने पर ममता बनर्जी अड़ीं हुईं, हालांकि अब वें मुख्यमंत्री नहीं रहीं.आज शुक्रवार काे काेलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक हाेगी. इस बैठक में नए सीएम पद का फैसला हाे सकता है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसारलाेकभवन से गुरुवार शाम काे इसका नाेटिफिकेशन जारी हुआ. इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब काेई पावर नहीं रहेगी.ममता ने बुधवार काे कहा था कि वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी.
 
इसका सीधा मतलब है कि अब राज्य में न कैबिनेट बची है और न ही ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद पर हैं. इस्तीफे काे लेकर चल रही खींचतान के बीच यह बदलाव संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लागू हुआ.गजट नाेटिफिकेशन के मुताबिक, राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) के तहत मिली शक्तियाें का इस्तेमाल किया है. इस नाेटिफिकेशन पर बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला के भी हस्ताक्षर हैं. विधानसभा भंग हाेने के साथ ही बंगाल में बीते 15 साल से चला आ रहा तृणमूल कांग्रेस का शासन अब खत्म हाे गया है. पूर्व केंद्रीय सचिव जवाहर सरकार के मुताबिक, यह काेई राष्ट्रपति शासन नहीं है, बल्कि एक बीच की व्यवस्था यानी ‘इंटरिम अरेंजमेंट’ है. जब तक नई सरकार शपथ नहीं ले लेती, तब तक राज्यपाल ही शासन की कमान संभालेंगे. यानी अभी बंगाल का कामकाज सीधे राजभवन की देखरेख में हाेगा. सूत्राें के अनुसार शनिवार काे शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री के रूप ें शपथ लेंगे.
 
समाराेह में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्याें के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयाेगी दलाें के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे.यह कार्यक्रम काेलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू हाेगा. केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन हाेगा. टीएमसी के बंगाली अस्मिता के मुद्दे की प्रभावी रूप से हवा निकालने के लिए भाजपा ने शपथ ग्रहण के लिए रवींद्रनाथ टैगाैर की 165वीं जयंती काे चुना है. इस दिन 25वां वैशाख है, जाे बंगाली कैलेंडर के मुताबिक टैगाेर जयंती है. हालांकि अंग्रेजी भाजपा कार्यालय में सीएम पद कैलेंडर के हिसाब से उनकी के दावेदार शुभेदु अधिकारी जयंती 7 मई काे हाेती है. भारतीय संविधान का यह अनुच्छेद राज्यपाल काे राज्य की विधानसभा काे भंग करने की सबसे बड़ी ताकत देता है. इसके तहत राज्यपाल मुख्यमंत्री की सलाह पर या फिर सरकार के बहुमत खाेने की स्थिति में विधानसभा काे समय से पहले भंग कर नए चुनाव या नई सरकार का रास्ता साफ कर सकते हैं.