न्याय नहीं मिला ताे मैं इंटरनेशनल काेर्ट जाऊंगी:ममता बनर्जी

    08-May-2026
Total Views |
 

WB 
 
मैं अब इंटरनेशनल काेर्ट जाऊंगी. यह प्रतिपादन ममता बनर्जी ने किया. वे विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी विधायकाें की बैठक में बाेल रहीं थीं. उन्हाेंने कहा मैं इस्तीफा किसी भी कीमत पर नहीं दूंगी. यह चुनाव चाेरी से जीती गई है. पीएममाेदी और अमित शाह सबसे बड़े चाेर हैं. इन्हाेंने ही चुनाव आयाेग के साथ मिलकर चाेरी की है.ममता ने कहा कि अगर मुझे यहां न्याय नहीं मिला ताे मैं अंतराष्ट्रीय काेर्ट जाऊंगी. वहां जाने से मुझे काेई राेक नहीं सकता है. वहीं दूसरी ओर टीएमसी में आत्ममंथन शुरू हाे गया है. ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास पर अपने विधायकाें के साथ बैठक की. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य एक अभूतपूर्व टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है.
 
विधानसभा चुनावाें में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार काे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया.ममता बनर्जी अपनी विधानसभा सीट खाेने के साथ सरकार खाेने के बाद भी उनके तेवर बिल्कुल नहीं बदले हैं. वाे इस्तीफा न देने की जिद्द पर अड़ी हुई हैं. सूत्र के मुताबिक अब ताजा बयान सामने आया है, इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी इस मुद्दे काे लेकर अब इंटरनेशनल काेर्ट जा सकती है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वहां उनकी याचिका पर सुनवाई हाे सकती है या नहीं? ममता बनर्जी ने हाल ही में चुनावी नतीजाें पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी ताे वह इंटरनेशनल काेर्ट ऑफ जस्टिस तक जाएंगी. उन्हाेंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तब भी वह इस्तीफा नहीं देंगी.