शिवाजीनगर, 8 मई (आ.प्र) आर्किटेक्चरल लाइटिंग निर्माता कंपनी एबी लाइटिंग ने बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए पुणे में कोको यानि कम्पनी ओन्ड़ कम्पनी ऑपरेटेड अपना पहला इंटरएक्टिव एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है. इसके बारे में रचना बजाज जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आर्किटेक्चरल लाइटिंग बिजनेस 6 बिलियन डॉलर्स का है और हमारा टर्नओवर 100 करोड़ रुपये है. भारत में मेट्रो सिटीज में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसमें हॉस्पिटैलिटी, कॉमर्शियल, रेसिडेंशियल और रिटल सेगमेंट है. इसमें कॉमर्शियल 70 परसेंट और रेसिडेंशियल 30 परसेंट है. पिछले पांच साल से हमारा बिजनेस 30 % सालाना बढ़ रहा है. हमने इस साल 1000 प्रोजेक्ट्स पूरे किये हैं. कम्पनी का मुंबई के पास पालघर में 85000 वर्ग फुट में फैला सबसे इंटीग्रेटेड उत्पादन प्रकल्प है. एक्सपीरियंस सेंटर नेशनल लेवल पर दूसरा और पुणे में पहला है.उन्होंने आगे कहा, पश्चिम एशिया संघर्ष की वजह से हमारा इनपुट कॉस्ट 10-15 % बढ़ा है. एल्युमिनियम की कीमत बढ़ गई है लेकेिएन डिमांड कम नहीं हुई.