काैशल विकास हेतु ‌‘पीसीयू‌’ में अंतर्राष्ट्रीय पहल

अथर्व चव्हाण को गूगल के ‌‘समर ऑफ कोड‌’ के लिए चुना गया

    09-May-2026
Total Views |
 
bfs

निगड़ी, 8 मई (आ.प्र.)

छात्रों को उद्योग का प्रैक्टिकल अनुभव और ग्लोबल तकनीक क्षेत्र में योगदान देने का मौका मिलना चाहिए. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रैक्टिकल कौशल विकास करने के लिए पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के विश्वस्त मंडल के मार्गदर्शन में पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहल लागू की जाती हैं. पीसीयू के चांसलर हर्षवर्धन पाटिल ने चव्हाण को बधाई देते हुए कहा कि पीसीयू के लिए यह खुशी की बात है कि इन सुविधाओं की वजह से अथर्व चव्हाण को गूगल कंपनी की पहल के लिए चुना गया है. पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अथर्व चव्हाण को मशहूर गूगल समर ऑफ कोड-2026 कार्यक्रम के लिए चुना गया है. इस कार्यक्रम के जरिए, गूगल दुनिया भर में उद्यमी और प्रतिभावान छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय ओपन सोर्स प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का मौका देता है. अथर्व चव्हाण 25 मई से 24 अगस्त, 2026 तक गूगल समर ऑफ कोड कंट्रीब्यूटर के तौर पर ग्लोबल विशेषज्ञ मेंटर्स के साथ ओपन सोर्स प्रोजेक्ट चेक स्टाइल पर काम करेंगे. उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 90,000 रुपयों का मानदेय मिलेगा. पीसीईटी के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर लांडगे, उपाध्यक्ष पद्मा भोसले, सचिव विट्ठल कालभोर, कोषाध्यक्ष शांताराम गराड़े, कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई, प्रबंधन प्रतिनिधि नरेंद्र लांडगे, अजिंक्य कालभोर, कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई, पीसीय के वाइस चांसलर डॉ. संतोष सोनवणे, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल माहेश्वरी, पीसीयू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के डीन डॉ. शीतलकुमार रवंदले ने शुभकामनाएं दीं.