कैम्प एजुकेशन के स्कूलों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की उज्ज्चल परंपरा बरकरार रखी

    09-May-2026
Total Views |
 
vfsb
पुणे/कैम्प, 8 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 कक्षा 10वीं की एस.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में कैम्प एजुकेशन सोसायटी के अंग्रेजी और मराठी माध्यम के माध्यमिक विद्यालयों ने 100% परिणाम की अपनी परंपरा को कायम रखा है. डॉ. साइरस एस. पूनावाला अंग्रेजी माध्यम स्कूल (रास्ता पेठ), विलु पूनावाला अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सोलापुर बाजार), डॉ. साइरस पूनावाला अंग्रेजी माध्यम स्कूल (अभिमान अंग्रेजी माध्यम, निगड़ी), विलु पूनावाला माध्यमिक विद्यालय (प्रेरणा विद्यालय, मराठी माध्यम, निगडी), का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि डॉ. साइरस पूनावाला हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज (मराठी माध्यम) का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा है. संस्था में आर्या आनंद पौलकर ने 95.60% अंक प्राप्त कर प्रथम, वेदांत दिलीप लांडगे ने 93.60% अंकों के साथ द्वितीय और दुर्वा गणेश कवड़ ने 93.40% अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया है. गौरतलब है कि कैम्प एजुकेशन सोसायटी ने हमेशा समाज के निचले स्तर के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करना अपना लक्ष्य माना है. संस्था के कार्याध्यक्ष वालचंद संचेती और कार्यकारी मंडल के सदस्यों ने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और सफल विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए सराहना की है.