देश में बुजुर्गाें पर अत्याचार के 32,602 मामले दर्ज

    09-May-2026
Total Views |
 
 
case
 
देश में बुजुर्गाें पर अत्याचार के 32,602 मामले एक साल में दर्ज हुए हैं. नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूराे ने बढ़ते अपराधाें काे रिपाेर्ट में चिंता व्य्नत करते हुए जानकारी दी. पिछले साल के मुकाबले अपराधाें में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गाें के खिलाफ सबसे ज्यादा क्राइम हुए हैं, जिसमें 13 हजार से ज्यादा केसेस दर्ज हैं. महाराष्ट्र में बुजुर्गाें के खिलाफ 4918 मामले सामने आए हैं. मेट्राे शहराें मे सबसे ज्यादा क्राइम बेंगलुरु में, यहां 17,561 मामले दर्ज, 4939 मामले के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर है.रिपाेर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गाें की सुरक्षा काे लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. रिपाेर्ट बताती है कि 2024 में मेट्राे शहराें में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ हाेने वाले अपराधाें के मामले में शीर्ष पर रही है.
 
2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 मामले दर्ज किए गए, जाे 2023 में 13,366 थे. तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध घटे हैं.2024 में महिलाओं के खिलाफ 4,41,534 मामले दर्ज हुए, जाे 2023 से 1.5% कम थे. सबसे अधिक 27.2% मामले पति के क्रूरता और अपहरण से संबंधित थे.दिल्ली में बुजुर्गाें के खिलाफ 1,267 अपराध दर्ज किए गए. दिल्ली में बुजुर्गाें के खिलाफ अपराधाें की दर प्रति लाख आबादी पर 110 मामले रही, जाे केंद्र शासित प्रदेशाें में सबसे ज्यादा दराें में से एक रही. मध्य प्रदेश सबसे ऊपर रहा, जहां2024 में 5,875 मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 2023 के 5,738 मामलाें से ज्यादा है. दूसरी तरफ, देश में बुजुर्गाें के खिलाफ अपराधाें में चिंताजनक वृद्धि हुई है. 2024 में कुल 32,602 मामले दर्ज किए गए, जाे 2023 के मुकाबले 16.9% ज्यादा हैं. महिलाओं के खिलाफ अपराधाें में भी 1.5% की गिरावट दर्ज की गई.