सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए नासिक जिले में 33,000 कराेड़ रुपये का निवेश कुछ समय के लिए नहीं है, बल्कि इससे नासिक काे अगले पंद्रह से बीस साल तक फायदा हाेगा.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि इस निवेश से अगले 10 सालाें में जिले में 3 लाख कराेड़ रुपये की इकाेनाॅमी बनेगी.वह नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला डेवलपमेंट अथाॅरिटी, डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर और महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट काॅर्पाेरेशन द्वारा आयाेजित उद्याेग-कुंभ संगम और डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टमेंट समिट के समापन पर बाेल रहे थे. यह काॅन्फ्रेंस बुधवार काे हाेटल ताज में हुई थी. इसमें 314 इंडस्ट्रीज़ ने 14,150 कराेड़ रुपये के एमओयू साइन किए.इससे करीब 35,857 नई नाैकरियां पैदा हाेंगी. इस माैके पर मुख्यमंत्री ने कुछ इंडस्ट्रियलिस्ट काे रिप्रेजेंटेटिव तरीके से काॅन्ट्रैक्ट दिए. जंबुटके में प्रपाेज़्ड ट्राइबल क्लस्टर की ज़मीन रेवेन्यू डिपार्टमेंट से इंडस्ट्रियल काॅर्पाे रेशन काे ट्रांसफर कर दी गई.