हिमांशु और तिशा परिणय बंधन में बंधे

    09-May-2026
Total Views |
 
bfs
 
चि. हिमांशु - चि.सौ.कां. तिशा
मारूंजी, मुलशी, 8 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
यहां पुणे निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी श्री पवन धर्मपाल अग्रवाल व श्रीमती कमलेश के सुपुत्र चि. हिमांशु का शुभविवाह नासिक निवासी प्रतिष्ठित श्री संतोष शंकरलाल अग्रवाल व श्रीमती ममता की सुपुत्री चि. सौ. कां. तिशा के साथ गुरूवार, 7 मई की शाम को मारूंजी, मुलशी स्थित राजमुद्रा बैंक्वेट में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा नासिक शहरों के उद्योग, व्यापार व सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.