नर्हे, 8 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है इसमें शार्दुल सुधाकरराव जाधवर माध्यमिक विद्यालय ने शतप्रि तशत (100%) परिणाम के साथ अपनी परंपरा को कायम रखा है. शार्दुल सुधाकरराव जाधवर माध्यमिक विद्यालय के सौरभ कडू (92.40%), ईेशरी अरेकर (91.20%) और दीपिका बाग्रेचा (91%) ने विशेष सफलता प्राप्त की है. पैराडाइज इंग्लिश मीडियम स्कूल के आशीष बागुल (94%), रुद्र तुपे (91.40%) और सानिका सागर (89.40%) ने स्कूल में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए हैं. इसके साथ ही प्राचार्य डॉ. सुधाकरराव जाधवर माध्यमिक विद्यालय के सोहम मरगले (89.20%), कल्याणी धर्मावत (88.60%) और आदित्य परांडे (85.60%) ने भी शानदार सफलता हासिल की है. जाधवर इंग्लिश मीडियम स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के शनी गुप्ता (88%), विनीता वर्मा (79.60%) और शार्दूल जोशी (76.40%) ने स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया है. संस्था के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सुधाकरराव जाधवर, उपाध्यक्ष एड. शार्दुल जाधवर और कोषाध्यक्ष सुरेखा जाधवर ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी.