पुणे, 8 मई (आ.प्र)
विश्रांतवाड़ी के सुप्रसिद्ध व्यापारी स्वर्गीय शिवकुमार बालकिशन गोयल की पोती एवं सौ. पिंकी गोयल और योगेश गोयल की पुत्री कनिका योगेश गोयल ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. वह सेंट फैलिक्स स्कूल की छात्रा रही हैं. अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने करण अग्रवाल क्लासेस से मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्राप्त की. कनिका की इस सफलता से परिवार, स्कूल एवं शिक्षकों, परिजनों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.