पंजाब में कराेड़ाें के मनी लाॅड्रिंग घाेटाले मामले में ईडी ने गुरुवार काे 12 स्थानाें पर छापमारी की. ईडी ने माेहाली, चंडीगढ़ और पटियाला में एक साथ कार्रवाई काे अंजाम दिया.ईडी की टीम के पहुंचते ही फ्लैट की नाैवीं मंजिल से नाेटाें से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया जाे चाराें तरफ हवा में 500- 500 के नाेट बिखर गए. ईडी ने करीब 1 कराेड़ रुपये बरामद कर लिए. ईडी द्वारा कई काराेबारी, बिल्डर एवं सीएम मान के एक करीबी पर भी शिकंजा कसा गया. इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया और उससे नाेट निकलकर बाहर फैल गए. हालांकि, दूसरा बैग ठीक रहा, जिसे वहां पहले से गाड़ी के साथ खड़ा एक व्यक्ति माैका देखकर बैग काे उठाकर भाग गया.
टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई. दूसरा बैग टीम ने जब्त कर लिया, जिसमें लगभग 1 कराेड़ रुपये कैश मिला. टीम काे बैग से 500-500 के नाेटाें की गड्डियां मिली हैं. फ्लैट में माैजूद व्यक्तिने इन्हें लाल रंग के बैग में भरा और उस बैग काे सफेद रंग के एक बैग में भरा और नीचे फेंका. इसके बाद भी बैग नीचे गिरते ही फट गया और नाेटाें की गड्डियां जमीन पर बिखर गईं. मामले की जांच चल रही है.जिस टावर पर रेड चल रही है, वहां अब पुलिस ने लाेगाें की एंट्री राेक दी है.केंद्रीय एजेंसी के जवान माैके पर तैनात हैं.सीढ़ियाें से लेकर टाॅप तक फाेर्स तैनात की गई है. विपक्षी दल आराेप लगा रहे हैं कि ये रुपये सीएम भगवंत मान के ओएसडी के हैं. अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि सीएम मान के ओएसडी राजबीर सिंह के करीबी नितिन गाेहिल पर रेड हुई है.