चिंचवड, 8 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) श्री जैन विद्या प्रसारक मंडल के रसिकलाल एम. धारीवाल इंटरनेशनल स्कूल (RMDIS), चिंचवड ने पिछले 7 वर्षों से उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी CBSE बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम प्राप्त कर अपनी सफलता की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया है. विद्यार्थियों ने SSC (कक्षा 10 ) CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है. इस निमित स्कूल के चेयरमैन प्रकाश धारीवाल व जॉईंट सेक्रेटरी राजेशकुमार सांकला ने सभी छात्रों को उनकी मेहनत व सफलता प्राप्त करने व स्कूल का नाम रोशन करने बधाई दी है. साथ ही प्रिंसीपल व सभी शिक्षकों का भी आभार जताया. विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा, जो अत्यंत सराहनीय है. कुल 134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 43 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए. 46 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 27 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक, 14 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक तथा 4 विद्यार्थियों ने 50% से अधिक अंक प्राप्त किए. यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है. शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों में रिया रोशन ने 98.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. उनके बाद सुरभि किनगे ने 97% और स्तुति बलदोटा ने 96.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रबंधन समिति और न्यासी मंडल के सदस्य एवं शिक्षकों ने इस परिणाम पर अपार खुशी और संतोष व्यक्त किया. विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उनके निरंतर प्रयास और सहयोग के लिए बधाई दी. विद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा, यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है. साथ ही यह हमारे शिक्षकों के अथक प्रयास और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को भी दर्शाता है. RMDIS में हम केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और आत्मवेिशास का भी विकास करते हैं. हम सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.
विद्यालय के विषयवार टॉपर्स
अंग्रेजी - सुरभि किनगे (100/100)
संस्कृत - रिया रोशन और श्रेया पवार ( 100/100)
हिंदी - स्तुति बलदोटा (97/100)
मराठी - संस्कृति गुजर (99 /100)
गणित - देवम शिंगवी, रिया रोशन, प्रज्ज्वल देशपांडे (95/100)
विज्ञान - रिया रोशन (99/100)
सामाजिक विज्ञान - अनुशा कोठावड़े और अर्नव जाधव (98/100)
सूचना प्रौद्योगिकी - रिया रोशन, सृष्टि पवार, प्रज्वल देशपांडे, विनय
जैन, अनुश्री गुंजल, प्रज्ञानेश माने और राधा भाटकर (100/100)