सम्राट कैबिनेट का विस्तार, गृह विभाग अपने पास रखा

    09-May-2026
Total Views |
 

samrat 
 
बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार काे सम्राट चाैधरी कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं. डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव काे वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय कुमार चाैधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे. वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार काे स्वास्थ्य विभाग साैंपा गया है.निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी संभालेंगे. शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी के खाते में गई है. पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियाें ने पद और गाेपनीयता की शपथ ली. इस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी माैजूद रहे. नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जदयू के 13, लाेजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और रालाेमाे के 1 मंत्री शामिल हैं.शपथ समाराेह के साथ ही सम्राट कैबिनेट में कुल 34 मंत्री हाे चुके हैं. निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, श्वेता कुमारी समेत 8 नेता पहली बार मंत्री बने हैं. जेडीयू काेटे से 2 डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री के साथ पहले ही शपथ ले चुके हैं. 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकाें ने शपथ ली.