तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली टीवीके के लिए सरकार गठन मुश्किल हाेता दिख रहा है. पार्टी चीफ और एक्टर विजय गुरुवार काे लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लाेकभवन पहुंचे.अब सूत्राें ने बताया है कि विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ तभी ले सकेंगे, जब राज्यपाल काे 118 विधायकाें का समर्थन दिखाएंगे. राज्यपाल ने उनसे कहा है कि वे राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं.इसलिए सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले 118 विधायक हाेने जरूरी हैं.विजय ने बुधवार काे राज्यपाल अर्लेकर काे 113 विधायकाें का समर्थन पत्र साैंपा था. राज्यपाल ने 118 विधायकाें के समर्थन के पत्र की मांग की थी. विजय ने बहुमत साबित करने के लिए थाेड़ा समय मांगा था.
234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके के पास 108 सीटें हैं. विजय दाे सीटाें पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छाेड़ने पर यह 107 रह जाएंगी. कुल सीटें 233 हाेने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए टीवीके काे 11 और विधायक चाहिए.कांग्रेस के 5 विधायकाें ने उन्हें समर्थन दिया है. मीडिया रिपाेर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी ऊचघ और खऊचघ के बीच भी सरकार गठन काे लेकर चर्चा चल रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपाेर्ट के अनुसार, दाेनाें दलाें के नेताओं के बीच बैकचैनल बातचीत चल रही है.सूत्राें का कहना है कि एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई है, जिसमें आईडीएमके सरकार बनाए और डीएमके बाहर से समर्थन दे. छाेटे दलाें का समर्थन भी इस फाॅर्मूले का हिस्सा हाे सकता है.