पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना के मध्यग्राम में गत रात काे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गाेली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावराें ने चंद्रकांत की कार राेकी और फिर गाेलियाें से भून डाला.हमलावराें ने बिल्कुल नजदीक से 10 राउंड फायर कर फरार हाे गए. 42 साल के चंद्रकांत रथ काे काेलकाता से घर जातसमय हत्याकांड काे अंजाम दिया गया.इस हत्याकांड से पूरे बंगाल में खलबली मच गई और लाेगाें में दहशत का माहाैल है. 2 गाेलियां सीने के पार निकली, एक पेट में लगी, हमलावराें ने बिना नंबर प्लेट की बाइक व कार का इस्तेमाल किया.इस हमले के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा- मैंने ममता काे हराया इसलिए मेरे पीए की हत्या कराई गई.
उन्हाेंने कहागुंडाराज बंगाल में किसी भी कीमत में नहीं चलने देंगे. अधिकारी ने कहा-बंगाल से गुंडाराज खत्म कर देंगे. चंद्रकांत की मां ने कहा-ममता की हार का बदला मेरे बेटे की हत्या कर लिया गया, जाे निंदनीय है. उन्हाेंने कहा हत्यारे काे कड़ी से कड़ी सजा मिले. इस हत्याकांड मामले की जांच एसआईटी करेगी. रिपाेर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे.उनके साथ ड्राइवर समेत 2 लाेग और थे.काेलकाता से करीब 20 किलाेमीटर दूर डाेलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्काॅर्पियाे के सामने जाकर रास्ता राेक दिया. फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्काॅर्पियाे की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की.चंद्रनाथ काे 4 गाेलियां लगीं. इनमें दाे गाेलियां सीने से आर-पार हाे गईं.