अलका पांडे महाराष्ट्र महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त

    01-Jun-2026
Total Views |

bfc


 मुंबई, 31 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 हिंदी साहित्य भारती ने संगठन विस्तार और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. अलका पाण्डेय को महाराष्ट्र राज्य महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. संगठन को उम्मीद है कि डॉ. अलका पाण्डेय महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में महिला प्रकोष्ठ का गठन कर साहित्य, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार को गति देंगी. साथ ही, वे महिला साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान कर संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगी. इस मौके पर साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियोंपवन तिवारी, पल्लवी रानी, अेिशन पांडे, आरती आनंद, रीना धीमान, सीमा त्रिवेदी और कमलेश गुप्ता आदि ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.