मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

    01-Jun-2026
Total Views |
 
 

death 
अपनी सुरीली और मधुर आवाज़ से श्राेताओं के दिलाें पर राज करने वाली मशहूर पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हाे गया है. उन्हाेंने 89 वर्ष की उम्र में मुंबई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. उनके निधन से भारतीय संगीत क्षेत्र में सुनहरे दाैर का अंत हाे गया है और संगीत की दुनिया में शाेक फैल गया है.मराठी साेल सांग, भक्ति गीताेें और हिंदी फिल्म संगीत में उनके याेगदान काे कभी भुलाया नहीं जा सकता. कला के क्षेत्र में उनकी अपार उपलब्धियाें काे देखते हुए केंद्र ने उन्हें वर्ष 2023 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया.सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 काे भवानीपुर, बांग्लादेश (तब अविभाजित भारत) में हुआ था.
 
बचपन से ही उन्हें संगीत से बहुत प्यार था. उन्हाेंने संगीत की बहुत अच्छी और गहरी पढ़ाई की थी. सुमन कल्याणपुर का सरनेम हेमाडी था, इसलिए शादी से पहले वह फिल्म इंडस्ट्री में सुमन हेमाडी नाम से गाने गाती थीं और उनके शुरुआती गाने इसी नाम से प्रसिद्ध हुए.सुमन कल्याणपुर का सिल्वर स्क्रीन पर पहला गाना ‘काेई पुकारे धीरे से तुझे आंख के तारे’ था इस गाने ने उनकी आवाज़ से दर्शकाें का मन माेह लिया.उन्हाेंने प्याेर शास्त्रीय संगीत और थिएटर संगीत की तरफ ज़्यादा रुख नहीं किया, लेकिन उनके गायन में शास्त्रीय संगीत का प्रभाव था.