जून महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमाें में बदलाव हाेने जा रहा है. 1 जून 2026 से लागू हाेने वाले ये नए नियम आम लाेगाें की राेजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे. इनमें यूपीआई भुगतान, एटीएम ट्रांजेक्शन, एलपीजी-सीएनजी की कीमतें, पीएफ निकासी, पैन कार्ड नियम और रेलवे सेवाओं से जुड़े बदलाव शामिल हैं. इसके अलावा साेलर सेक्टर में भी नए नियम लागू किए जाएंगे. केंद्र सरकार ने पेट्राेल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफाॅल टैक्स में कटाैती की है. नई दरें 1 जून से प्रभावी हाेंगी.1 जून से यूपीआई ट्रांजेक्शन करने वाले लाेगाें काे किसी व्यक्ति काे पैसे ेजने से पहले स्क्रीन पर उसका बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा.नेशनल पेमेंट्स काॅरपाेरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने ऑनलाइन फ्राॅड राेकने के लिए यह कदम उठाया है.
वहीं कई बैंक एटीएम सेवाओं के शुल्क में बदलाव कर सकते हैं.एटीएम से कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट निकालने जैसी सेवाएं महंगी हाे सकती हैं. हर महीने की पहली तारीख काे तेल कंपनियां पेट्राेल, डीजल और पीएनजी की नई कीमतें जारी करती हैं. ऐसे में 1 जून 2026 काे भी गैस की कीमताें में बदलाव हाे सकता है. घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आम उपभाेक्ताओं की जेब पर असर पड़ सकता है. जून महीने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पीएफ निकासी काे लेकर नई सुविधा शुरू कर सकता है. माना जा रहा है कि अब कर्मचारी यूपीआई के जरिए भी पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. इस सुविधा की टेस्टिंग पूरी हाे चुकी है और इसे जल्द लागू किया जा सकता है. आयकर विभाग ने पैन कार्ड से जुड़े नियमाें में संशाेधन किया है. अब बैंक में एक दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद जमा करने पर पैन कार्ड देना जरूरी नहीं हाेगा. हालांकि 45 लाख रुपये से अधिक की प्राॅपर्टी डील, गिफ्ट डीड और जाॅइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट में पैन अनिवार्य रहेगा. इसके अलावा सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकासी पर निगरानी जारी रहेगी.पुराने फाॅर्म 60 की जगह अब नया फाॅर्म 97 लागू किया जाएगा.