सरकार अपनी गलती मानने काे तैयार नही

    01-Jun-2026
Total Views |
 
 
RG
 
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और परिणाम में कथित गड़बड़ी काे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार काे 12वीं के छात्राें से मुलाकात की. उनसे बातचीत करने और उनकी समस्याओं काे जानने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी गलती मानने के बजाय छात्राें पर ही दाेष मढ़ रही है. इसके साथ ही उन्हाेंने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर इस मुलाकात वीडियाे भी साझा किया है. इस वीडियाे में छात्र वेदांत भी नजर आ रहे हैं. इस दाैरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वेदांत के कथित साेराेस-पाकिस्तान कनेक्शन पर तंज कसा.वीडियाे में वेदांत राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे काे पाकिस्तान का एजेंट तक बाेला गया. वहीं, वीडियाे काे साझा करते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे साथी देशद्राेही साेराेस एजेंट्स के साथ बातचीत.
 
वेदांत और उसके दाेस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्हाेंने सीबीएसई और माेदी सरकार से आसान सवाल पूछे, लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला. उल्टा छात्राें पर ही दाेष मढ़ दिया.वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं. हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले. बातचीत के दाैरान एक अन्य छात्र ने कांग्रेस नेता से कहा, इन्हाेंने हमें देश-विराेधी कहना शुरू कर दिया.इस पर राहुल गांधी ने कहा, 17 साल के डीप स्टेट एजेंट्स.भइया आतंकी के चेहरे ताे दिखाओ. वहीं, वेदांत राहुल गांधी काे बताते हैं, जब मैं फिजिक्स की शीट देखता हूं ताे मुझे लगा मेरा एग्जाम बहुत अच्छा गया. उसमें मेरे अच्छे नंबर आएंगे.
 
लेकिन नंबर नहीं आए, ताे उसके बाद हमारे पास विकल्प था कि अगर आपके नंबर कम आते हैं, ताे फाेटाे काॅपी के लिए आवेदन कर सकते हैं. उसकी काॅपी जब मैं खाेलता हूं, ताे उसमें मेरी हैंडराइटिंग नहीं थी. मैंने देखा कि ये मेरी शीट नहीं थी ताे अपनी ये समस्या लेकर एक्स पर गए. लाेगाें का साथ मिला कि ये ताे एकदम अलग मामला हाे रहा है. इसी दाैरान एक दूसरे छात्र ने कहा, हमें डीप स्टेट एजेंट कहा गया. इस पर हंसते हुए राहुल गांधी ने कहा, 17साल के डीप स्टेट एजेंट्स. फिर राहुल गांधी ने बच्चाें से पूछा- डीप स्टेट क्या हाेता है भाई? छात्र ने कहा, उन्हाेंने हमें भारत विराेधी और पाकिस्तानी कहना शुरू कर दिया. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, ये ताे पागलपन है. यह सही नहीं था. आप लाेग छात्र हाे. आपकाे इससे कुछ लेना देना नहीं. आप लगाे अपनी आंसर शीट के बारे में हीप ता कर रहे थे. लेकिन आप एकदम राष्ट्र-विराेधी बन गए.परेशानी काे हल करने के बजाय उन्हाेंने बच्चाें काे दाेष देना शुरू कर दिया.