अग्रवाल जैन मंदिर में लहराया 108 फीट ऊंचा ध्वज

    11-Jun-2026
Total Views |

ngdn
नई दिल्ली, 10 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

दिल्ली के कनॉट प्लेस (राजा बाजार) के अग्रवाल जैन मंदिर में दिल्ली का पहला 108 फुट ऊंचा पचरंगा जैन धर्म ध्वज 7 जून को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है. श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत, राजा बाजार मंदिर में प.पू. आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में 108 फुट ऊंचे भव्य जैन ध्वज का लोकार्पण दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा संपन्न हुआ. यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण जैन धर्म की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक है. धर्म ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि अहिंसा, सत्य, संयम और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है. इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला. जैन ध्वज के मुख्य पहलू जैन ध्वज में अंकित पांच रंगों का विशेष महत्व है. जैन ध्वज के सभी रंग जैन धर्म के पंच परमेष्ठियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. लाल रंग सिद्ध भगवान- मोक्ष प्राप्त आत्माओं का प्रतिक है. पीला रंग आचार्य- ज्ञानी गुरुओं का प्रतीक है. सफेद रंग अरिहंत- शांति और अहिंसा के प्रतीक है. हरा रंग उपाध्याय- शास्त्रों के ज्ञाता का प्रतीक है. गहरा नीला साधु- मुनिराज का प्रतीक है और ध्वज के मध्य में स्थित स्वस्तिक की चार भुजाएं जन्म-मरण के चक्र (देव, मनुष्य, नारकी और तिर्यंच) और चार अनंत गुणों (अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत वीर्य और अनंत सुख) का प्रतीक मानी जाती हैं.