बालेवाड़ी/पिंपरी, 10 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) देश के लिए एआई एक अमूल्य अवसर है. देश के पास एक बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक और मानव भविष्य को सुरक्षित करने की क्षमता है. एचआर अधिकारियों को इसका उचित समन्वय कर उपयोग करना चाहिए, सफलता हमारी ही होगी, ऐसा आत्मविश्वास अडानी पॉवर लिमिटेड कंपनी के मुख्य मानव संसाधन विकास अधिकारी अमिताभ मिश्रा ने व्यक्त किया. पुणे के बालेवाड़ी स्थित ‘हॉटेल ऑर्चिड’ में पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी, पुणे बिजनेस स्कूल, एचआर सक्सेस टॉक, आईस्किल बॉक्स और कोबज के संयुक्त तत्वावधान में ‘एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर मिश्रा ने मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति पद्मश्री प्रतापराव पवार, भारत फोर्ज कंपनी की एचआर उपाध्यक्ष डॉ. लीना देशपांडे, पिंपरी चिंचवड़ के पूर्व पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश, उद्यमी नरेंद्र लांडगे, पीसीईटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई, पीसीयू के कुलपति डॉ. संतोष सोनवणे, इसके साथ ही परीक्षक और विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेता विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.