नवले पुल क्षेत्र में सीमेंट मिक्सर पलटने से टू-व्हीलर सवार की माैत

    11-Jun-2026
Total Views |
 
 

cement 
कात्रज से बावधन मार्ग पर तेज गति से जा रहा 16 पहियाें वाला सीमेंट मिक्सर माेड़ पर चालक का नियंत्रण छूटने से पलट गया. उसके नीचे एक टू-व्हीलर सवार दब गया, जिससे उसकी माैके पर ही माैत हाे गई्. यह घटना नवले पुल चाैक पर बुधवार मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे हुई.मृतक का नाम रामेश्वर मच्छिंद भाेगले (उम्र-31 वर्ष, वर्तमान निवासीवाघजाईनगर, कात्रज, मूल निवासीसांगवी, हाजीपुर, जिला बीड) है. दुर्घटना में सीमेंट मिक्सर चालक गाेरख लक्ष्मण रनसुरे (उम्र-50 वर्ष, निवासी-कालभाेर बिल्डिंग, लाेणी रेलवे स्टेशन के पास, लाेणी कालभाेर) मामूली रूप से घायल हुआ है.यह जानकारी नर्हे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ईश्वर चव्हाण ने दी.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बायपास मार्ग पर नवले पुल क्षेत्र से सीमेंटमिक्सर 9-10 जून की मध्यरात्रि लगभग साढ़े बारह बजे मुंबई की ओर जा रहा था.
 
वहां स्थित माेड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और 16 पहियाें वाला सीमेंट मिक्सर पलट गया. उसी समय वहां से गुजर रहे टू-व्हीलर सवार रामेश्वर भाेगले मिक्सर के पहियाें के नीचे दब गए. इससे उनकी माैके पर ही मृत्यु हाे गई. सीमेंट मिक्सर पलटने के बाद चालक रनसुरे के सिर में चाेट आई.दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. घायल चालक रनसुरे काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना के बाद कुछ समय तक बाॅयपास पर मुंबई की ओर जाने वाला यातायात बाधित रहा. बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सीमेंट मिक्सर काे क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर यातायात काे पुनः सुचारु किया.