मध्य रेल्वे के सोलापुर मंडल ने अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस मनाया

मंडल के चारों मार्गों पर रेल फाटक के सुरक्षित उपयोग को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया

    11-Jun-2026
Total Views |
 
bfsb
 
सोलापुर, 10 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मध्य रेल्वे के सोलापुर मंडल ने अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर सोलापुर-वाडी, सोलापुर- दौंड, कुर्डुवाडी-लातूर और कुर्डुवाडी-मिरज सेक्शन में व्यापक संरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य रेल फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना था. अभियान के दौरान 5,217 सड़क उपयोगकर्ताओं और 201 गेटमैन व रेल कर्मचारियों का समुपदेशन किया गया. साथ ही 26 लेवल क्रॉसिंग गेटों का निरीक्षण कर संरक्षा मानकों की समीक्षा की गई. जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 ऑनलाइन संरक्षा बैठकें और परिसंवाद आयोजित किए गए. सोलापुर स्टेशन तथा लेवल क्रॉसिंग गेट क्रमांक 61 पर कुल चार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संरक्षा संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया. इसके अलावा 26 रेल फाटकों और स्टेशनों पर 6,500 संरक्षा पत्रकों का वितरण किया गया. तिलाटी के निकट स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट क्रमांक 61 पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रेल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया.