काॅकराेच जनता पार्टी के दिल्ली के बाद पुणे में हाेने वाले आंदाेलन काे लेकर शहर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं. इसके साथ ही आंदाेलन के दाैरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति पर नजर रखने तथा काेई भी घटना छूट न जाए, इसके लिए आंदाेलन स्थल और उसके आसपास के सभी क्षेत्राें की रिकाॅर्डिंग के लिए अलग-अलग वीडियाे कैमरे तैनात किए जाएंगे.शहर के विभिन्न पुलिस थानाें से वीडियाे कैमरे और पुलिस कर्मियाें काे एक स्थान पर एकत्र कर इस प्रकार की विशेष व्यवस्था किए जाने का यह संभवतः पहला अवसर है. साेशल मीडिया के माध्यम से सामने आए काॅकराेच जनता पार्टी के आंदाेलन के लिए पुलिस ने भी पहली बार इतने बड़े स्तर पर डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है.काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में गुरुवार, 11 जून काे शाम 4 बजे सावित्रीबाइुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में आंदाेलन आयाेजित किया जाएगा.
दिल्ली के बाद काॅकराेच जनता पार्टी का यह पुणे में दूसरा आंदाेलन है. पुणे में प्रतियाेगी परीक्षाओं तथा अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में युवा आते हैं. इसलिए इस आंदाेलन काे युवाओं से किस प्रकार का प्रतिसाद मिलता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है. अनुमान है कि इस आंदाेलन में कम से कम 3 से 4 हजार युवा शामिल हाे सकते हैं.इसी काे ध्यान में रखते हुए युवाओं की गतिविधियाें और पूरे आंदाेलन पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न पुलिस थानाें तथा यातायात शाखा से जुड़े वीडियाे कैमरामैन सहित कुल 21 कर्मचारियाें की विशेष रूप से वीडियाे रिकाॅर्डिंग के लिए नियुक्ति की गई है. इस संबंध में पुलिस उपायुक्त चिलुमुला रजनीकांत ने बताया कि काॅकराेच जनता पार्टी का आंदाेलन गुरुवार काे सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में आयाेजित किया जाएगा. आंदाेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है. कानून-व्यवस्था की काेई समस्या उत्पन्न न हाे, इसके लिए पूरे कार्यक्रम की वीडियाे रिकाॅर्डिंग की जाएगी.