कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज आपात बैठक बुलायी

    11-Jun-2026
Total Views |
 

congress 
 
हाल ही में दिल्ली में हुई इंडिया ब्लाॅक की मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की रणनीति साफ कर दी थी. तब उन्हाेंने कहा था कि सभी विपक्षी दल अब पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जनता के मुद्दाें काे उठाएंगे और सरकार काे संसद से लेकर सड़क तक घेरेंगे. गठबंधन पांच अहम मुद्दाें पर सहमत हुआ है और आगे की लड़ाई मिलकर लड़ी जाएगी. बता दें बैठक में करीब 25 विपक्षी दल शामिल हुए. जबकि डीएमके, टीवीके और आप ने इंडिया ब्लाॅक मीटिंग से दूरी बनाए रखी.खड़गे ने नीट पेपर लीक मामले काे युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय बताया.
 
उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियाें से लाखाें छात्राें की मेहनत और सपने प्रभावित हाे रहे हैं. इसी वजह से इंडिया ब्लाॅक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दाेहराई. विपक्ष का आराेप है कि सरकार परीक्षा व्यवस्था काे सही तरीके से संभालने में नाकाम रही है. उन्हाेंने कहा कि मानसून सत्र में भी यह मुद्दा जाेर-शाेर से उठाया जाएगा. इसके अलावा बैठक में महंगाई, बेराेजगारी और देश की आर्थिक स्थिति काे लेकर देशव्यापी अभियान चलाने का फैसला लिया गया.