नवी मुंबई में डेटा सेंटर के लिए 282 कराेड़ में खरीदी गई औद्याेगिक जमीन

    11-Jun-2026
Total Views |
 

data 
 
डिजिटल बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट सेक्टर में डेटा सेंटर उद्याेग के विस्तार हेतु 282 कराेड़ रुपये के एक बड़े औद्याेगिक भूमि खरीद साैदा किया गया है. अत्याधुनिक डेटा सेंटर का निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना इसका प्रमुख उद्देश्य है. पिछले कुछ वर्षाें में नवी मुंबई घरेलू व वैश्विक तकनीकी कंपनियाें के लिए डेटा सेंटर स्थापित करने की पहली पसंद बनकर उभरा है. इस साैदे से क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लाउड स्टाेरेज और तकनीकीविकास काे गति मिलने की उम्मीद है.डेटा सेंटर्स काे चाैबीसाें घंटे बिना किसी रुकावट के बिजली और कूलिंग के लिए पानी की आवश्यकता हाेती है, जाे इस क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध है. मुंबई के करीब हाेने और अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल्स के लैंडिंग पाॅइंट्स से बेहतर लिंकेज के कारण यह क्षेत्र तकनीकी रूप से बेहद मजबूत है.इस नए डेटा सेंटर के निर्माण और इसके परिचालन से स्थानीय स्तर पर आईटी प्राेफेशनल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सपाेर्ट के लिए सैकड़ाें नए राेजगार के अवसर पैदा हाेंगे.