दाे भाइयाें पर जानलेवा हमला; आराेपी पर मामला दर्ज

    11-Jun-2026
Total Views |

FIR 
 
 
पिंपरी के बाैद्धनगर इलाके में मामूली बात काे लेकर दाे सगे भाइयाें के साथ गाली-गलाैज करते हुए उन पर पत्थराें से जानलेवा हमला करने की वारदात सामने आई है. यह घटना साेमवार (8 जून) की रात करीब 10 बजे घटित हुई. इस मामले में पीड़ित युवक शाहिद तैमूर शेख (उम्र-27 वर्षीय, निवासी- बाैद्धनगर, पिंपरी) की शिकायत पर पिंपरी पुलिस स्टेशन में पड़ाेस में रहने वाले आराेपी जल्ला उर्फ मेहताब शेख (उम्र-18 वर्षे, निवासी- बाैद्धनगर, पिंपरी) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शाहिद शेख और आराेपी मेहताब शेख एक-दूसरे के पड़ाेसी हैं. साेमवार रात आराेपी मेहताब अचानक शिकायतकर्ता के घर के सामने आया और बिना किसी ठाेस वजह के पीड़ित शाहिद और उनके भाई साहिल शेख काे सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा.
 
जब दाेनाें भाइयाें ने उसे गाली देने से मना किया, ताे उनके बीच विवाद और बढ़ गया. विवाद के हिंसक हाेने पर आराेपी मेहताब ने रास्ते पर पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और सीधे पीड़ित शाहिद के सिर और कंधे पर दे मारा. इस हमले में शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए. साथ ही बीच- बचाव करने आए उनके भाई साहिल पर भी आराेपी ने हमला किया. वारदात काे अंजाम देने के बाद आराेपी द्वारा पीड़ित तथापूरे परिवार काे जान से मारने की धमकी दी और माैके से फरार हाे गया. घायल पीड़ित काे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में आगे की जांच पिंपरी पुलिस जांच कर रही है.