चांदी 9660 रु. तथा साेना 4000 रुपए सस्ता हाे गया है. गिरावट के बाद साेना प्रति ताेला 1.48 लाख तथा चांदी 2.36 लाख किलाे पर आ गयी.मिडिल ईस्ट में जारी जंग से महंगी धातुओं के दाम गिरे. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सर्राफा बाजार से एक बेहद चाैंकाने वाली खबर आ रही है.बुधवार यानी 10 जून काे साेने और चांदी दाेनाें की कीमताें में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन के आंकड़ाें के मुताबिक, बुधवार काे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम साेने का दाम 4,090 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये (1,48,429) के स्तर पर आ गया है.वहीं, चांदी की कीमताें में भी बड़ी गिरावट रही.
1 किलाे चांदी की कीमत 9,658 रुपये कम हाेकर 2.36 लाख रुपये पर आ गई है. आपकाे जानकर हैरानी हाेगी कि सिर्फ 10 दिनाें के भीतर (31 मई से अब तक) चांदी 27 हजार रुपये और साेना 8 हजार रुपये तक सस्ता हाे चुका है. देश के प्रमुख शहराें में 24 कैरेट साेने का भाव ः गुड रिटर्न्स के मुताबिक, भारत के बड़े शहराें में बुधवार काे 24 कैरेट साेने (प्रति 10 ग्राम) के खुदरा दाम इस प्रकार थे. जयपुर, दिल्ली, लखनऊ: 1,49,010, पटना, अहमदाबाद, भाेपाल: 1,48,910, मुंबई, रायपुर, काेलकाता: 1,48,860. ऑलटाइम हाई से 1.50 लाख रुपये तक टूट चुकी है चांदी इस साल सर्राफा बाजार में साेने और चांदी ने जाे रफ्तार पकड़ी थी, वह अब काफी धीमी हाे चुकी है.31 दिसंबर 2025 काे साेना 1.33 लाख रुपये पर था, जाे 29 जनवरी 2026 काे 1.76 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था.