अबू धाबी के रुवैस इंडस्ट्रियल एरिया में ईद-उल-अजहा की छुट्टी वाली रात 26 साल का नेपाली युवक तैयब खान अपनी नाइट शिफ्ट में तैनात थे. गेट पर आने-जाने वालाें की जांच करना और सुरक्षा व्यवस्था संभालना उनकी राेजमर्रा की जिम्मेदारी थी. 4 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में नेपाल से यूएई पहुंचे तैयब काे अंदाजा भी नहीं था कि एक ईमेल उनकी जिंदगी बदल देगा.ड्यूटी के दाैरान उनके फाेन पर एक ईमेल आया. पहले ताे उन्हें लगा कि शायद काेई छाेटा-माेटा इनाम मिला हाेगा, लेकिन जैसे ही उन्हाेंने मेल खाेला, उनके हाेश उड़ गए. रिपाेर्ट के मुताबिक, यूएई ङेीींंशीू के लकी डे ड्रा में उनके ग्रुप ने ऊह30 मिलियन (करीब 70 कराेड़ रुपये से अधिक) का ग्रैंड जैकपाॅट जीत लिया था. तैयब यह रकम अकेले नहीं जीते.
उन्हाेंने अपने चार नेपाली दाेस्ताें के साथ मिलकर 2024 से नियमित रूप से लाॅटरी टिकट खरीदना शुरू किया था. उनकी यह छाेटी-सी काेशिश आखिरकार रंग लाई और पांचाें दाेस्त राताेंरात कराेड़पति बन गए. ऊह30 मिलियन की रकम पांचाें में बराबर बंटी, जिससे तैयब के हिस्से में करीब ऊह6 मिलियन (करीब 14-15 कराेड़ रुपये) आए. लाॅटरी जीतने के बाद तैयब ने कहा कि वह सिक्याेरिटी गार्ड की नाैकरी छाेड़ने की याेजना बना रहे हैं. उनका पहला लक्ष्य नेपाल में अपने परिवार के लिए एक बड़ा घर बनवाना है. इसके अलावा वह लंबे समय से खरीदना चाह रहे महिंद्रा थार और एक राेलेक्स घड़ी भी लेना चाहते हैं. तैयब ने यह भी बताया कि वह दुबई में रियल एस्टेट में निवेश करने और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की याेजना बना रहे ह