एनडीए सरकार आने के बाद देश का भाग्य बदला: माेदी

    11-Jun-2026
Total Views |
 

NM 
 
एनडीए सरकार आने के बाद देश का भाग्य बदला है. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री माेदी ने किया. वे सरकार के 4399 दिन पूरे हाेने पर अपने संबाेधन में बाेले रहे थे. उन्हाेंने कहा-कांग्रेस ने एक के बाद एक बड़े घाेटाले किए. जनता के सहयाेग से देश के कुचक्र से आजाद हुआ है.हम देश प्रथम की भावना से काम कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा- सबका साथ सबका विकास हमारा मंत्र है. भारत की विदेशाें पर निर्भरता अब लगातार कम हाे रही है. हमें दुनिया की बराबरी ही नहीं उनसे एक कदम और आगे रहना है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हाेने पर भारत मंडपम में आयाेजित एनडीए की बैठक में उनका सम्मान किया गया. बैठक काे संबाेधित करते हुए माेदी ने कहा, 12 साल में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ.
 
इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्राेथ रेट था.इसमें न गवर्नेंस थी, न नीति, न नीयत और न ही निर्णय. नाकामी कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगायागया. पीएम ने कहा, हमारे लिए दल से बड़ा हमेशा देश रहा है. हम नेशन फर्स्ट की भावना से काम करते हैं. भारत काे सिर्फ दुनिया की बराबरी नहीं करनी, बल्कि उससे एक कदम आगे रहना है.वाे दिन दूर नहीं जब हम मेड इन इंडिया प्लेन भी बनाएंगे. माेदी ने कहा- देश के लाेगाें ने कांग्रेस के विश्वासघात के साथ अपना भराेसा हमें साैंपा था. हमें आज संताेष और गर्व है कि एनडीए परिवार ने इस भराेसे काे और मजबूत किया है. 2014 में आशा का उदय हाेता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया. माेदी ने कहा, 12 साल में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ. कांग्रेस ने देश काे लाचार, बेचारा बना दिया था. इस पार्टी ने देश काे अहसास कराया था कि भारत में विकास धीरे हाेता है. इसे हिंदू ग्राेथ रेट का नाम दिया था.यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी पर लगाया गया. माेदी ने कहा- असल में इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्राेथ रेट था.
 
इस कांग्रेस ग्राेथ रेट में न गवर्नें स थी, न नीति, न नीयत और न ही निर्णय. 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया. विकास ताे दूर की बात, देश काे कांग्रेस ने एक के बाद एक हजाराें कराेड़ाें के घाेटाले में घसीट दिया. पीएम ने आगे कहा- हमने नई साेच से नए फैसले लिए. सवाल ये है कि 12 साल में इतना कुछ हाे सकता है ताे दशकाें तक क्याें नहीं हुआ. ये कांग्रेस ग्राेथ रेट और एनडीए ग्राेथ रेट का अंतर है. पीएम माेदी ने कहा- भारत के लाेगाें ने देखा कि सही नीयत से सरकार चलती है, ताे देश का विकास हाेता है. कल जाे गरीब था, आज वाे मिडिल क्लास बना है.12 साल में 25 कराेड़ लाेगाें का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं. ये सफलता आज देश के हर व्यक्ति काे भराेसा देती है कि एक दिन उसका संघर्ष खत्म हाेगा. माेदी ने कहा, मेरे इस राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए. मुझे निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का माैका मिला. इतने लंबे वक्त तक मां भारती की सेवा का साैभाग्य मिलना, ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हाे सकता है.मेरे लिए ताे जनता-जनार्दन ही ईश्वर का रूप है. प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर में पिछले 12 सालाें में काफी काम हुआ है.