पीएम नरेंद्र माेदी लाेकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार: कांग्रेस

    11-Jun-2026
Total Views |
 
 

PM 
 
 
प्रधानमंत्री माेदी लाेकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं. यह प्रतिपादन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने किया. पूर्व पीएम पंडित नेहरू का रिकाॅर्ड ताेड़ने की खबराें काे लेकर केंद्र की माेदी सरकार पर हमला बाेला.उन्हाेंने कहा-2024 का जनादेश माेदी के लिए नहीं था. जाेड़-ताेड़ कर सरकार बनाई थी. नेहरू की कैबिनेट का दुनिया में नाम हुआ था. सभी जगह से तारीफ की खबरें आई थीं. उस समय से आधुनिक भारत बना है. इसके बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा-माेदी के ‘अमृतकाल’ का दावा खाेखला साबित हुआ है.देश की अर्थव्यवस्था बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है माेदी केवल अपने दाेस्ताें के लिए काम कर रहे हैं. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम बनने के रिकाॅर्ड का जश्न मना रही है. बीजेपी नेता मंदिराें में जाकर पीएम माेदी के प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर तीखा हमला किया है. कांग्रेस ने कहा कि वह भारत के लिए बाेझ बन गए हैं और लाेकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं.
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 काे भारत के प्रधानमंत्री बने और उन्हाेंने एक शानदार कैबिनेट का नेतृत्व किया ऐसी कैबिनेट जैसी दुनिया में शायद ही कभी देखी गई हाे. कांग्रेस ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के नरेन्द्र माेदी के रिकाॅर्ड काे लेकर बुधवार काे दावा किया कि वह भारत पर एक बाेझ की तरह हैं क्याेंकि वह लाेकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आराेप भी लगाया कि प्रधानमंत्री माेदी भले ही पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति सनक के चलते काेई खुद का तय मील का पत्थर हासिल कर रहे हाें, लेकिन असल में वह पंडित नेहरू, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल और माैलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषाें की उपलब्धियाें काे मिटाना चाहते हैं.