ज्वाइंट डायरे्नटर के पास 10 कराेड़ की अवैध प्राॅपर्टी मिली

    11-Jun-2026
Total Views |
 
 

property 
 
पुलिस ने बुधवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग के भ्रष्ट ज्वाइंट डायरे्नटर के पास से करीब 10 कराेड़ की अवैध प्राॅपर्टी मिली है.इंदाैर में लाेकायु्नत के छापे में लक्ष्मीनारायण कंडवाल के अवैध प्राॅपर्टी की पाेल खुल गई. बता दें कि महिला बाल विकास विभाग के संयु्नत निदेशक के पास आलीशान जिम, कराेड़ाें का सुपरमार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया में 12 बेशकीमती प्लाॅट मिले हैं. वैध आय की तुलना में 241 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति मिलने से जांच अधिकारी हैरान हाे गए. लाॅकर में रखे कैश व गहनाें का आंकलन अभी बाकी है.प्रारंभिक जांच के दाैरन लाेकायुक्त काे उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
 
लाेकायुक्त की टीम कंडवाल की संपत्तियाें और उनसे जुड़े हस्तावेजाें की जांच कर रही है. अधिकारी लक्ष्मी नारायण के अलग-अलग ठिकानाें पर पहुंचकर जानकारी जुटाने में लगे हैं.लाेकायुक्त की कार्रवाई में लक्ष्मी नारायणकंडवाल और उनके परिजनाें से जुड़ी करीब 9.50 कराेड़ रुपए की संपत्तियाें का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि सरकारी सेवा के दाैरान उनकी कुल वेतन आय लगभग 2.5 कराेड़ रुपए रही, जबकि उनके नाम और परिवार से जुड़ी संपत्तियाें इससे कई गुना अधिक मूल्य की हैं.इस खुलासे के बाद प्रशासनिक गलियाराें में हलचल मच गई है.
 
लाेकायुक्त पुलिस ने कंडवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया है. फिलहालबरामद संपत्तियाें का विस्तृत आकलन और चांच की प्रक्रिया जारी है.लाेकायुक्त पुलिस काे महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के खिलाफ आए से अधिक संपत्ति रहने की शिकायत मिली थी. शुरुआती जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद, लाेकायुक्त की एक टीम ने इंदाैर में उनके कई ठिकानाें पर एक साथ दबिश दी. लाेकायुक्त अधिकारी के मुताबिक कार्रवाई के दाैरान एक घर, एक जिम, एक डिपार्टमेंटल स्टाेर और अन्य संपत्तियाें की जांच की गई.