मध्य रेल्वे के साेलापुर मंडल ने अंतरराष्ट्रीय लेवल क्राॅसिंग जागरूकता दिवस मनाया

    11-Jun-2026
Total Views |
 
 

railway 
 
मध्य रेल्वे के साेलापुर मंडल ने अंतरराष्ट्रीय लेवल क्राॅसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर साेलापुर-वाडी, साेलापुरदाैंड, कुर्डुवाडी-लातूर और कुर्डुवाडी-मिरज सेक्शन में व्यापक संरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य रेल फाटकाें पर सुरक्षित व्यवहार काे बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं की राेकथाम के प्रति लाेगाें काे जागरूक करना था.अभियान के दाैरान 5,217 सड़क उपयाेगकर्ताओं और 201 गेटमैन व रेल कर्मचारियाें का समुपदेशन किया गया. साथ ही 26 लेवल क्राॅसिंग गेटाें का निरीक्षण कर संरक्षा मानकाें की समीक्षा की गई. जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 ऑनलाइन संरक्षा बैठकें और परिसंवाद आयाेजित किए गए. साेलापुर स्टेशन तथा लेवल क्राॅसिंग गेट क्रमांक 61 पर कुल चार नुक्कड़ नाटकाें के माध्यम से संरक्षा संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया.इसके अलावा 26 रेल फाटकाें और स्टेशनाें पर 6,500 संरक्षा पत्रकाें का वितरण किया गया. तिलाटी के निकट स्थित लेवल क्राॅसिंग गेट क्रमांक 61 पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयाेजित किया गया, जिसमें रेल अधिकारियाें, जनप्रतिनिधियाें, शिक्षण संस्थानाें और स्थानीय नागरिकाें ने भाग लिया.