म्हालुंगे से चास प्रमुख जिला मार्ग संख्या-18 पर काेरेगांव खुर्द गांव से गुजरने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत बदहाल हाे जाने के कारण ड्राइवराेें, पैदल यात्रियाें और स्थानीय नागरिकाें काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बने गड्ढाें, उखड़ी हुई डांबर की सतह और अधूरे काम की वजह से नागरिकाें में भारी असंताेष और नाराजगी का माहाैल है.नागरिकाें ने मांग की है कि सड़क के काम की जांच कर जिम्मेदार लाेगाें पर कार्रवाई की जाए और सड़क का काम तुरंत पूरा किया जाए. नागरिकाें के अनुसार इस सड़क के काम के लिए तीन साल पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हाे चुकी थी. लेकिन नागरिकाें का आराेप है कि संबंधित काॅन्ट्रै्नटर ने काम पूरा नहीं किया है. सड़क के कई हिस्साें में गड्ढाें का साम्राज्य स्थापित हाे गया है और बारिश के माैसम में स्थिति और भी गंभीर हाे जाती है. बारिश का पानी जमा हाेने के कारण गड्ढाें का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है.स्थानीय ग्रामीणाें ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायतें की हैं, फिर भी काम काे गति नहीं मिली है. इस वजह से काॅन्ट्रै्नटर और संबंधित प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हाे रहे हैं.