मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वाेत्तर के सभी राज्याें काे कवर कर लिया है. मंगलवार काे यह मिजाेरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहुंचा. अब तक 16 राज्याें में मानसून की एंट्री हाे चुकी है. गुजरात काे छाेड़कर बाकी सभी राज्याें में प्री-मानसून का असर है.बिहार में मंगलवार काे 10 जिलाें में आंधी के साथ बारिश हुई. बेगूसराह में एक ऑटाे पर पाेल गिर गया.
उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई. 100 किमी की रफ्तार से आंधी भी चली. इस दाैरान 100 से ज्यादा जगहाें पर पेड़-पाेल गिर गए.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हाेने से 5 कारें मलबे में दब गईं. इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहा था. इधर, राजस्थान के अलवर में रेत का बवंडर उठा. मध्य प्रदेश के 26 शहराें में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा. दिल्ली में पालम में 111 किमी की रफ्तार से आंधी चली. केरलम में 4 जून काे पहुंचा मानसून अब पूर्वाेत्तर के सभी राज्याें तक पहुंच गया है.मंगलवार काे मानसून ने मिजाेरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्साें काे भी कवर कर लिया. माैसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनाें में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के बाकी हिस्साें, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकाें में आगे बढ़ सकता है.मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है.