फीफ वर्ल्ड कप ुटबाॅल की भव्य शुरुआत

    11-Jun-2026
Total Views |
 
 

WC 
फीफा विश्व कप 2026 का आगाज आज से यानी 11 जून काे मैक्सिकाे सिटी में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हाेगा.शकीरा, बर्ना बाॅय, जे बाल्विन और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी परफाॅर्मेंस देंगे. हाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सलमा हायेक स्पेशल गेस्ट हाेंगी. भारतीय दर्शक 11 जून काे रात 11 बजे से इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे फीफा विश्व कप 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हाेने जा रहा है. 48 टीमाें और 104 मैचाें वाला यह अब तक का सबसे बड़ा फुटबाॅल विश्व कप हाेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत सह-मेजबान मैक्सिकाे और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले से हाेगी, लेकिन उससे पहले मेक्सिकाे सिटी में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयाेजित की जाएगी.
 
इस बार फीफा ने अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकाे में तीन अलग-अलग उद्घाटन समाराेह की याेजना बनाई है, जिनका एक काॅमन थीम हाेगा.पहला और सबसे बड़ा कार्यक्रम मैक्सिकाे सिटी में आयाेजित हाेगा.फीफा विश्व कप की पहली ओपनिंग सेरेमनी 11 जून काे आयाेजित हाेगी. यह कार्यक्रम मैक्सिकाे और दक्षिण अफ्रीका के उद्घाटन मुकाबले से करीब 90 मिनट पहले शुरू हाेगा. पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिकाे सिटी स्टेडियम में आयाेजित की जाएगी. यही स्टेडियम विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले की भी मेजबानी करेगा. मैक्सिकाे सिटी का यह ऐतिहासिक मैदान पहले भी कई यादगार फुटबाॅल पलाें का गवाह रहा है और अब एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है.
 
भारतीय दर्शकाें के लिए ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू हाेगी. फीफा के अनुसार मैक्सिकाे सिटी का उद्घाटन समाराेह करीब 16 मिनट 30 सेकंड तक चलेगा. इसके बाद उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा. इस समाराेह का सबसे बड़ा आकर्षण विश्व प्रसिद्ध पाॅप स्टार शकीरा हाेंगी. उनके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच पर नजर आएंगे. फीफा के मुताबिक, मैक्सिकाे के प्रसिद्ध गायक एलेजांद्राे फर्नांडीज मैक्सिकाे का राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रगान की प्रस्तुति मशहूर गायिका टायला देंगी. यह पल उद्घाटन समाराेह का सबसे भावनात्मक हिस्सा माना जा रहा है. फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैटनटिनाे ने कहा, फीफा विश्व कप एक ऐसा अवसर है जिसे पूरी दुनिया साथ मिलकर मनाती है.