वाईसीएम हाॅस्पिटल के टाॅयलेट-बाथरूमाें की दुर्दशा

    11-Jun-2026
Total Views |
 

YCM 
 
मनपा का मुख्य केंद्र माने जाने वाले यशवंतराव चव्हाण स्मृति (वाईसीएम) अस्पताल के ग्राउंड फ्लाेर पर स्थित आपातकालीन विभाग के पास बने टाॅयलेट-बाथरूमाें की बुरी दुर्दशा हाे गई है. इसके कारण पिछले एक महीने से मरीजाें और उनके रिश्तेदाराें काे भारीपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है .वाईसीएम अस्पताल में शहर सहित मावल, खेड़ और जुन्नर तहसीलाें से हर दिन सैकड़ाें मरीज इलाज के लिए आते हैं. अस्पताल के बाह्य राेगी विभाग (ओपीडी) में सुबह के समय भारी भीड़ हाेती है. इस दुर्दशा के कारण बाह्य राेगियाें और उनके साथ आने वाले रिश्तेदाराें काे भारी असुविधा कसामना करना पड़ रहा है.विशेष रूप से देर रात आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजाें के रिश्तेदाराें का इससे बहुत बुरा हाल हाे रहा है.आपातकालीन विभाग के बेसिन पिछले कई दिनाें से बंद पड़े हैं. यहां पर कई शाैचालयाें और बेसिन के नल टूटे हुए हैं और कुछ जगहाें पर पानी के नलाें काे कपड़े से बांधकर रखा गया है.