भक्ति, संस्कार के महाकुंभ में गूंजा ‌‘नानी बाई का मायरा‌’

अल्प बचत भवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा, ब्रह्मभोज, महाआरती और महाप्रसाद का हुआ भव्य आयोजन

    12-Jun-2026
Total Views |

bfnb g

पुणे, 11 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
अग्रवाल समाज फेडरेशन महिला समिति अंतर्गत ‌‘क्लब ऑफ वुमन‌’ द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ‌‘नानी बाई का मायरा‌’ गुरुवार को पुणे स्टेशन के समीप स्थित अल्पबचत भवन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया. अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुaमार गोयल, उपाध्यक्ष विनोद शिवनारायण बंसल, सचिव सीए के. एल. बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम गोयल, सहसचिव नितिन अग्रवाल तथा कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल गुप्ता एवं एम.बी. अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज को एक नई ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना प्रदान की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी पवन सराफ तथा अंजू सराफ रहे. आयोजन की सूत्रधार नीता चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. मीना गोयल, उषा तुलस्यान, लक्ष्मी गोयल, अेिशनी, मीनाक्षी गोयल और निर्मल अग्रवाल सहित महिला समिति की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य 33 जोड़ी ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज कराकर किया गया. इसके पश्चात सुप्रसिद्ध कथावाचिका उषा तुलस्यान ने भावविभोर कर देने वाली शैली में नानी बाई का मायरा कथा का वाचन किया. कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए. आयोजन में 33 दंपतियों द्वारा ताम्र दीप महाआरती, तुलसी काष्ठ आरती, पुरुषोत्तम तुलादान, महाप्रसाद वितरण सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए्‌‍. सामूहिक महाआरती के दौरान पूरा सभागार भक्ति और श्रद्धा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. अपने संबोधन में कृष्णकुमार गोयल, पवन सराफ और अंजू सराफ ने अधिक मास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पवित्र काल में किए गए धार्मिक कार्यों का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.समिति की अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज को कानून की धाराओं से अधिक रिश्तों में स्नेह, समर्पण और श्रद्धा की धारा की आवश्यकता है. नानी बाई का मायरा केवल एक कथा नहीं, बल्कि रिश्तों में प्रेम और अपनत्व का संदेश देने वाला सामाजिक अभियान है. उन्होंने कहा कि आज रिश्तों में भावनाओं की जगह व्यवहारिकता बढ़ती जा रही है, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए दिशा दिखाने वाले दीपस्तंभ सिद्ध होते हैं. देर शाम तक चले इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण, आरती और महाप्रसाद का लाभ लिया. महाप्रसाद की व्यवस्था प्रकाश गोयल और विमल गोयल परिवार द्वारा की गई. उपस्थित समाजजनों ने कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की. कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के महेंद्र कुमार पाटोदिया, विजय मित्तल, विनोद मित्तल, विनोद जालान, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर द्वारका जालान, प्रेमचंद मित्तल, अनिल मित्तल, दापोड़ी अग्रवाल समाज के सुभाष अग्रवाल, श्री अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ के धर्मेंद्र अग्रवाल, विकास गर्ग, चेतन मेडिकल के वेदप्रकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुरलीधर चौधरी, देहूरोड के पापासेठ, खड़की के सुभाष अग्रवाल, दापोड़ी के सुभाष सिंघल, बिबवेवाड़ी के रमेश गोयल, अग्रसखी महिला मंडल, प्राधिकरण महिला मंडल, विश्रांतवाड़ी अग्रवाल समाज महिला मंडल, प्रीतम गोयल, गीता गोयल, मीणा गुप्ता, आभा चौधरी, सरला विजय सिंघल, नीलेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रेशम सेठ अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई