‘रूपा राहुल बजाज स्कॉलरशिप‌’ के लिए 400 करोड़ रु. देने की घोषणा

    12-Jun-2026
Total Views |

bfsbf


 पुणे, 11 जून (आ.प्र.)

 बजाज ऑटो लिमिटेड की सीएसआर शाखा, बजाज ऑटो फाउंडेशन ने महिला इंजीनियरों को सशक्त बनाने के लिए रूपा राहुल बजाज स्कॉलरशिप फॉर वुमेन इंजीनियरिंग (आरआरबीएसडब्ल्यूई) के माध्यम से अगले दशक में 400 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता की घोषणा की. रूपा राहुल बजाज स्कॉलरशिप, कोर इंजीनियरिंग में महिलाओं के लिए भारत का सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक इंस्ट्रूमेंटेशन, मेकाट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स और संबद्ध क्षेत्रों सहित कोर इंजीनियरिंग विषयों में अध्ययनरत मेधावी युवतियों के लिए बनाया गया है. इस कार्यक्रम के तहत, शोधार्थियों को आईआईटी, एनआईटी, खखखढ और प्रतिष्ठित राज्य एवं निजी वेिशविद्यालयों सहित 40 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग शिक्षा के दौरान 8 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी. वित्तीय सहायता के अलावा, यह छात्रवृत्ति संरचित मार्गदर्शन, नेतृत्व विकास, उद्योग में अनुभव और पेशेवर नेटवर्क तक पहुंच के माध्यम से इंजीनियरिंग में अगली पीढ़ी की महिला नेतृत्वकर्ताओं को पोषित करने के लिए तैयार की गई है. इस अवसर पर बोलते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा, महिलाओं में धैर्य, सहानुभूति और लगन जैसे गुण अंतर्निहित होते हैं, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.