पुणे, 11 जून (आ.प्र.) श्री श्याम परिवार पुणे के तत्वावधान में पहली बार मेरा सर्वे ेशर मेरा श्याम के भावपूर्ण संदेश के साथ दो दिवसीय ‘श्री श्याम अमृत कथा’का आयोजन 13 और 14 जून 2026 को किया जा रहा है. यह भव्य धार्मिक आयोजन कात्रज रोड स्थित वर्धमान संस्कृति केंद्र, शत्रुंजय मंदिर परिसर, गंगाधाम में संपन्न होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ 13 जून की सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा. इसके पश्चात दोनों दिनों में दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम अमृत कथा का रसपान कराया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती सुजाता सिंम्बू गोयल हैं. कोलकाता के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्याम रत्न श्री श्याम अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्री श्याम भक्ति के दिव्य रस में सराबोर करेंगे. इस आयोजन में सहस ंयोजक संस्था ‘अग्र माधवी महिला मंडल’ भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है. आयोजकों ने पुणे और आसपास के सभी श्याम भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर कथा, भजन और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लेने की अपील की है. अधिक जानकारी के लिए मन्नू अग्रवाल (8806751782), कविता गोयल (8605899999) तथा रीता अग्रवाल (8830833687) से संपर्क किया जा सकता है.