श्री छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड में इस वर्ष देसी आमाें में ‘केसर आम’ काे 126 रुपये प्रति किलाे का रिकाॅर्ड (उच्चतम) भाव मिला. पानशेत, मांडवी के शंकर गुलाबराव पायगुडे के केसर आम की बिक्री मेसर्स तुलजाराम पंथाराम बनवारी काची की दुकान में हुई. यह माल उत्तम दर्जे का है और किसान ने इसकी बहुत अच्छे से देखभाल की है. माल खरीदने हेतु बाजार के व्यापारी परेश शाह, शरद काेकरे, साेनू बागवान, बालासाहेब जाधव, उद्धव कावले, प्रकाश भडकुंबे, सरफराज, मनु बागवान, मनीष केलवानी, अनवर शेख, राजूशेठ वायकर, मुबारक बागवान, अकरम शेख, कलीम, प्रसाद आदि उपस्थित थे. व्यापारी युवराज काची ने जानकारी दी कि उद्धव कावले ने उच्चतम भाव देकर इस आम काे खरीदा.