हरियाणा में सड़क हादसे में 2 मृत : 16 घायल

    13-Jun-2026
Total Views |
 

Accident 
 
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह ट्रक और वाॅल्वाे बस की टक्कर में दाे लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गये. मनाली से जयपुर लाैट रही पर्यटकाें से भरी एक वाॅल्वाे बस नेशनल हाईवे-152डी पर बचावास कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. ट्रक में लाेहे के एंगल लदे हुए थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि लाेहे के एंगल बस के अगले हिस्से काे चीरते हुए अंदर तक घुस गए. बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया और ड्राइवर साइड की सीट चकनाचूर हाे गई.प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार, ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था और बस पीछे से उसमें जा टकराई.
 
बस में करीब 40 पर्यटक सवार थे. एक यात्री ने आराेप लगाया कि ड्राइवर काे नींद आने के बाद कंडक्टर बस चला रहा था. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लाेगाेंऔर पुलिस ने खिड़कियाें के माध्यम से यात्रियाें काे बाहर निकाला औरघायलाें काे तुरंत महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया.हादसे में जयपुर के विजयनगर निवासी बस चालक साेमवीर (उम्र-30) और कंडक्टर दिलखुश (उम्र-31) की माैके पर ही माैत हाे गई. घायल यात्रियाें में अधिकांश राजस्थान के जयपुर निवासी हैं. सभी घायलाें का उपचार अस्पताल में जारी है.पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणाें की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही काे हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है.