केंद्र सरकार, असम व नागालैंड के बीच समझाैता

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 

AFSPA 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार काे पूर्वाेत्तर भारत काे लेकर दाे बड़े ऐलान किए. उन्हाेंने कहा कि 2027 तक एक-दाे राज्याें काे छाेड़कर पूरे पूर्वाेत्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) हटा लिया जाएगा.शाह ने कहा कि AFSPA के दायरे में लगातार हाे रही कमी इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शांति लाैट रही है. इसके अलावा केंद्र सरकार, असम और नागालैंड के बीच सीमा विवाद वाले इलाके में लंबे समय से बंद पड़े तेल और गैस उत्पादन काे फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है. अमित शाह ने कहा कि इस समझाैते से तेल उत्पादन क्षमता माैजूदा 1,000-1,500 बैरल प्रतिदिन से बढ़कर करीब 10 गुना हाे सकती है. उन्हाेंने बताया कि एक तेल क्षेत्र से 15,000 कराेड़ रुपए से अधिक मूल्य का तेल औरगैस मिलने का अनुमान है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार काे नई दिल्ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारियाें की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, गृह सचिव, आईबी निदेशक, सेना प्रमुख, उठझऋ, इडऋ, उखडऋ, खढइझ और डडइ के महानिदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए. पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार काे हुगली जिले के तारकेश्वर में टीएमसी के पूर्व विधायक रामेंदु सिंह राॅय के घर के पास स्थित एक काॅलेज परिसर में छापा मारा. यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की.