बंगाल में सरकारी बिल्डिंग में आग से 4 हजार ईवीएम खाक

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 

bengal 
पश्चिम बंगाल में तृणमूल की टूट से मचे सियासी घमासान के बीच काेलकाता में चाैंका देने वाली घटना सामने आई है.काेलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एकबिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जलकर राख हाे गई. आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे. शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री काैशिक चाैधरी ने हादसे पर शक जताया है. उन्हाेंने बताया कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 ईवीएम जलकर खाक हाे गईं. घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
 
जानकारी के अनुसार बुधवार काे दक्षिण काेलकाता के अलीपुर इलाके में नाै मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी. इस इमारत में अन्य विभागाें के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी थाबंगाल सरकार में फायर और इमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री काैशिक चाैधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हाे गईं. इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावाें के दाैरान 10 निर्वाचन क्षेत्राें में किया गया था. पीटीआई के अनुसार घटनास्थल का दाैरा करने के बाद चाैधरी ने कहा कि यह सामान्य आग नहीं लगती. हम जांच कर रहे हैं कि क्या काेई ताेड़-फाेड़ की गई थी. अभी यह साफ नहीं है कि आग नाैवीं और दसवीं मंजिल तक कैसे पहुंची?