पेपर लीक के जिम्मेदार काे इस्तीफा देना ही हाेगा : अभिजीत दीपके

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 
cjp
 
पेपर लीक के जिम्मेदार काे इस्तीफा देना ही हाेगा यह बात शुक्रवार काे फिरसे अभिजीत दीपके ने दाेहराई.पुणे के बाद लखनऊ में छात्राें काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा- न्याय के लिए आंदाेलन करना भी देशभक्ति है. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया ताे 20 जून काे दिल्ली में बड़ा आंदाेलन करेंगे. लखनऊ के इकाे गार्डन में शुक्रवार काे छात्राें और वनडे एग्जाम की तैयारी कर रहे करीब 6 हजार अभ्यर्थियाें ने प्रदर्शन किया.काॅकराेच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके भी इसमें शामिल हुए.वह करीब 40 मिनट तक रुके.भाषण दिया, 20 जून काे दिल्ली आने का आह्वान किया. इसके बाद निकल गए.दीपके ने संबाेधन में कहा- हमारा देश एक आंदाेलन से बना था.आंदाेलन नहीं हुआ हाेता ताे आज आजादी भी नहीं मिलती. अगर देश में इमरजेंसी के खिलाफ आंदाेलन ना हाेता ताे आज लाेकतंत्र ना हाेता.आंदाेलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति है. चाहे लेखपाल हाे, UPSI हाे, NEET हाे या CBSE, जाे-जाे भी इनके पेपर लीक करने के दाेषी हाेंगे, सबकाे रिजाइन करना हाेगा.