केंद्र सरकार ने पेट्राेल और डीजल की कमी न हाेने पाए इसके लिए बहुत ही सख्त और बड़ा कदम उठाया है. एक ग्राहक काे एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा. ईंधन संकट, पेट्राेल पंपाें पर अचानक ज्यादा खरीदी बढ़ जाने से सरकार द्वारा सख्त निर्णय लिया. अब काॅमर्शियल वाहन रिटेल पेट्राेल पंपाें से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे. क्यों कि इन्हें बल्क से खरीदने में 40 रुपये महंगा पड़ रहा था. ताे ये बड़ी कंपनियां पेट्राेल पंपाें से तेल खरीद रहीं थी ताे रिटेल वालाें की लाइन लग जाने व भीड़ हाेने की वजह से इन पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने नया आदेश जारी कया. कंपनियां व बड़े उपभाे्नताओं काे केवल ‘बल्क सेफ प्वाइंट्स’ से ही ईंधन मिलेगा. फैसला फिलहाल 90 दिनाें तक लागू रहेगा.
सूत्राें के अनुसार काॅमर्शियल बड़ी गाड़ियाें काे इससे झटका लगा है. हालांकि कुछ दिनाें से काॅमर्शियल डीजल बढ़कर 40 रुपये के करीब पहुंच गया है.वहीं दूसरी ओर आम आदमी काे पेट्राेल पंपाें से सामान्य रूप से पेट्राेल मिलता रहेगा. हालांकि स्थिति में सुधार हाेने पर इसे पहले भी वापस लिया जा सकता है.इसके साथ ही सरकार ने खुदरा पेट्राेल पंपाें पर डीजल बिक्री की डेली लिमिट भी तय कर दी है. नए आदेश के मुताबिक एक ग्राहक या वाहन काे एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही दिया जा सकेगा.सरकार ने स्पष्ट किया है कि सामान्य वाहन चालकाें और घरेलू उपभाेक्ताओं काे घबराने की जरूरत नहीं है. पेट्राेल और डीजल की सप्लाई सामान्य बनी रहेगी. यह कदम मुख्य रूप से बड़े कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कंज्यूमर काे टार्गेट करता है.