व्यायाम से दूर करें पैराें की थकान

    13-Jun-2026
Total Views |
 

exercise 
 
लंबे समय तक बैठे रहना पैराें की सेहत पर बुरा असर डालता है. यहां तक यात्रा के दाैरान लगातार खड़े रहना भी पैराें पर दबाव डालता है. पैराें में थकान और भारीपन की अनदेखी करना कई बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है.लंबे समय तक बैठे रहकर काम करने की वजह से वजन बढ़ना और कमरदर्द जैसे खतरे आम हैं. पैराें की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. लैपटाॅप के सामने घंटाें बैठने से पैराें में दर्द और भारीपन महसूस हाे सकता है. पैराें में र्नत संचार पर इसका बुरा असर पड़ता है. कई मरीज दिन के अंत में पैराें में थकान और भारीपन की शिकायत करते हैं. इसके कई कारण हाे सकते हैं, जाे मांसपेशियाें और हृदय-र्नतवाहिका तंत्र से जुड़े हाेते हैं. इसमें दिल, र्नत नलिकाएं और नसें शामिल हैं.मांसपेशियाें में कमजाेरी और खराब र्नत संचार के कारण खून निचले अंगाें में जमा हाेने लगता है, जिससे पैराें में भारीपन, असहजता और दर्द की समस्या हाेने लगती है. खून काे नीचे से ऊपर नसाें में बाधा आने पर वैस्कुलर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.