किसान बुवाई करने में जल्दबाजी न करे

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 
 
kisan
किसानाें के मुद्दे पर उन्हाेंने अपील की कि वे सरकार के निर्देशाें के अनुसार ही बुवाई करें और पारंपरिक फसलाें के अलावा अन्य खेती भी अपनाएं्. उन्हाेंने आश्वस्त किया कि पशुओं के चारे की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और ऋण माफी पर बनी उप-समिति चुनावाें काे नहीं बल्कि विशुद्ध रूप से किसानाें के हित काे ध्यान में रखकर फैसले ले रही है.मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षाें में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है. डीबीटी के माध्यम से 58 लाख कराेड़ रुपये सीधे लाभार्थियाें के खाताें में भेजे गए और जीईएम पाेर्टल से सरकारी खरीद में पारदर्शिता आई्. बुनियादी ढांचे पर खर्च काे 2 लाख कराेड़ से बढ़ाकर 12 लाख कराेड़ रुपये किया गया है, जिसके तहत देश में प्रतिदिन औसतन 34 किलाेमीटर राजमागका निर्माण हाे रहा है.उन्हाेंने कहा कि माेदी ने 4,399 दिनाें का कार्यकाल पूरा कर पंडित नेहरू के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने के रिकाॅर्ड काे पीछे छाेड़ दिया है.
 
फडणवीस ने बताया कि भारत आज दुनिया की चाैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंदी के बीच भी देश की विकास दर 7 प्रतिशत से अधिक है. वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था 345 लाख कराेड़ रुपये पार कर गई है और 5 ट्रिलियन डाॅलर के लक्ष्य की ओर अग्रसर है. देश के पास 67 लाख कराेड़ रुपये से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है, जाे 11 महीनाें के आयात के लिए पर्याप्त है और इससे देश का 94 प्रतिशत विदेशी ऋण एक ही दिन में चुकाया जा सकता है.यूपीआई के जरिए 314 लाख कराेड़ रुपये का डिजिटल लेनदेन हाे रहा है, जिसने चीन काे भी पीछे छाेड़ दिया है और अब इसे ब्राजील समेत 30 देशाें में अपनाया जा रहा है. इसके अलावा, भारत अब सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी एक वैश्विक शक्ति बन रहा है.सरकार की बड़ी उपलब्धियाें काे गिनाते हुए उन्हाेंने कहा कि माेदी सरकार के कार्यकाल में 25 कराेड़ लाेग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं और 81 कराेड़ नागरिकाें काे खाद्य सुरक्षा मिल रही है.किसान सम्मान निधि के तहत 11 कराेड़ से अधिक किसानाें काे 4 लाख कराेड़ रुपये दिए जा चुके हैं.