लाडकी बहीण याेजना’ के मई महीने के भुगतान हेतु 345 कराेड़ रुपये मंजूर

    13-Jun-2026
Total Views |
 
 
ladki
 
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन याेजना के तहत मई महीने की किस्त वितरण के लिए 344.74 कराेड़ रुपये की राशि काे मंजूरी दे दी है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सत्यापन अभियान (वेरिफिकेशन ड्राइव) के दाैरान लगभग 80 लाख नाम हटाए जाने के बाद लाभार्थियाें के बीच चिंता का माहाैल बना हुआ है.इस बीच, भाजपा विधायक माेनिका राजले ने एक साेशल मीडिया पाेस्ट में कहा है कि लाभार्थियाें काे 12 जून से 15 जून के बीच भुगतान मिलने की संभावना है.हालांकि, राज्य सरकार के वरिष्ठ सूत्राें ने स्पष्ट किया है कि वितरण के कार्यक्रम काे लेकर अभी तक काेई आधिकारिक घाेषणा नहीं की गई है. सरकारी सूत्र के अनुसार, सरकार द्वारा फिलहाल ऐसी काेई घाेषणा नहीं हुई है.
 
इस याेजना के कार्यान्वयन के लिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 10 जून काे एक शासनादेशजारी किया गया है. इस जीआर के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग काे 344.74 कराेड़ रुपये ट्रांसफर करने की मंजूरी दी गई है. यह राशि लाडकी बहिन याेजना के लिए राज्य के बजटीय आवंटन का एक हिस्सा है और इसे विशेष रूप से मई महीने के भुगतान के लिए तय किया गया है.यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बड़े पैमाने पर की गई जांच के बाद याेजना के लाभार्थी आधार में भारी कमी आई है, और लाेग मई की किस्त काे लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं. राज्य सरकार ने हाल ही में एक ई-केवाईसी और पात्रता सत्यापन अभियान चलाया था, जिसके बाद लाभार्थियाें की संख्या में कथित ताैर पर लगभग 80 लाख की गिरावट दर्ज की गई्.अधिकारियाें ने इस गिरावट की मुख्य वजह अधूरी ई-केवाईसी प्रक्रियाओं और पात्रता से जुड़े अन्य मुद्दाें काे बताया है.